फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 26 Feb 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। सड़क पर जलभराव होने से परेशान ग्रामीणों ने औगासी मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान एक घंटे तक लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

औगासी सड़क पर जलभराव से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत मोहल्ले के भूरी देवी, रामप्रकाश, रामचंद्र, उदय, भवन, अवधेश, अशोक, अखिलेश वर्मा, राजेश व आलोक आदि कई बार उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को औगासी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। मामले की जानकारी पर पहुंचे एसीएम रावेंद्र सिंह के आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें