बांदा। कड़ाके की पड़ रही ठंड और कोहरा के मद्देनजर जल संस्थान ने बांदा शहर में सुबह नलों से की जाने वाली जलापूर्ति का समय बदल दिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 30 दिसंबर (मंगलवार) से बांदा शहर के सभी जोन कटरा, सिविल लाइन, अलीगंज और बांबेश्वर जोन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होगी। अभी तक सुबह 6 बजे से आपूर्ति हो रही थी। अधिशासी अभियंता ने विद्युत वितरण खंड (नगरीय) को भी पत्र भेजकर निर्धारित की गई जलापूर्ति के समय जल संस्थान पंपिंग प्लांट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने का अनुरोध किया है। संवाद