फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला पंचायत के 34 कब्जेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत की महंगी जमीन पर कब्जा करने वाले 34 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों ने फूटाकुआं व जमुनीपुर बाईपास किनारे जिला पंचायत की भूमि पर अपना-अपना निर्माण करा लिया है। इसे लेकर एक सप्ताह में दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। ऐसा न करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जिला पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि चिह्नित कर उसका सत्यापन शुरू कराया गया है। इसे लेकर फूटाकुआं व जमुनीपुर बाईपास रोड पर टीम भेजकर सत्यापन कराया गया। इस पर फिलहाल 34 लोगों के कब्जा करने की बात सामने आई। यहां पर भवन खड़े कर लिए गए हैं। बताया कि सात दिन में सभी से भूखंडों के अभिलेख कार्यालय में जमा करने को कहा है। जिससे राजस्व विभाग सत्यापन कर सके। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए अर्थदंड भी वसूला जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें