फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना-केन का जलस्तर घटा, रपटों पर आवागमन अब भी बंद

Mon, 07 Sep 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यमुना और केन नदी का जलस्तर सोमवार को घट गया। रविवार की तुलना में दोनों नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद नदी से जुड़े रपटों पर आवागमन अभी भी बंद है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर 94.57 मीटर से घटकर 94.16 मीटर रह गया। केन नदी का जलस्तर भी 97.29 मीटर से घटकर 95.88 मीटर पर पहुंच गया। बुंदेलखंड में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है।
दिन में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोगों को जलभराव और बाढ़ की स्थिति से कुछ राहत मिली है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
यमुना और केन के बढ़े जलस्तर के कारण कई रपटों पर आवागमन बंद है। इनमें गौरी-अमारा रपटा, पड़ोहरा-नांदादेव रपटा और सिंधनकलां-तुर्री नाला रपटा शामिल हैं। इन रपटों पर वाहनों और ग्रामीणों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने पानी का बहाव कम होने तक रोक लगा रखी है। ग्रामीणों को नदी किनारे जाने और बच्चों को दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें