फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पाइप लाइन में नहीं आ रहा पानी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के देवनगर झील का पुरवा की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि पिछले छह माह पहले नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन आज तक पाइप लाइन में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई। मोहल्ले में जो एक दो टैंकर पानी आता है तो उसमें मारामारी मचती है। लोग भूले बिसरे हैंडपंप व कुआं सहारा ले रहे है। पानी की कमी से पूरी दिनचर्या पूगड़बड़ा गई है। सुबह से ही लोग पानी के जुगाड़ में निकल पड़ते है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग नहीं की गई है। प्रीति पाल,रजुलिया, मीरा पाल, नीतू , राजाबेटी , हीरामणि, उर्मिला ,सर्वेश, सुनीता सहित अन्य मौजूद रहीं है। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे का कहना है कि जल्द बोरिंग कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें