फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिया निर्माण के बाद बस्ती में भरा पानी, निकासी में जुटे ग्रामीण

Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-14- जलभराव से निजात पाने को पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल रहे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदौसा। ग्राम पंचायत बदौसा की नई बाजार बस्ती में जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पुलिया बनने के बाद बस्ती में जमा पानी की निकासी नहीं होने से मकान, रास्ते, हनुमान मंदिर, देवी स्थान और हैंडपंप तक जलभराव हो गया है। परेशान ग्रामीण अब अपने खर्च से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग खंड-एक की ओर से पुरानी पुलिया तोड़कर नई पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया का तल ऊंचा किए जाने के बाद बारिश का पानी बस्ती में जमा होने लगा। लंबे समय से जलभराव रहने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हैंडपंप पानी में डूबे होने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में इस बार भी मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की गई है, लेकिन देवी स्थान के आसपास पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण खुद पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल रहे हैं।
उन्होंने संबंधित विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर पुलिया की ऊंचाई और जल निकासी व्यवस्था की जांच कराने तथा बस्ती को जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें