फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंगदारी मांगने वाला वांछित गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Thu, 29 Jan 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना तिंदवारी पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को थाना तिंदवारी पर एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। दुकानदार ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को उसकी दुकान में एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की थी। इस मामले में पहले भी कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी 2026 को एक अभियुक्त शनि पुत्र रनमत को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। उसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को एक अन्य वांछित अभियुक्त को बबेरु रोड पर क्योटरा बहिंगा के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भानू पुत्र राजकुमार निवासी अमलीकौर, थाना तिंदवारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें