फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से कई घरों में भरा पानी

Mon, 18 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर गए पानी के बीच खड़े किसान यूनियन प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.साहबलाल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रसूख वाले दबंग ने सार्वजनिक नाली पर दीवार बना ली। इससे दर्जनों लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया। विधायक का आयुक्त को लिखा गया पत्र भी बेअसर रहा। बारिश से आसपास के लोगों के घरों में बाढ़ जैसी हालत है।
विज्ञापन


भाकियू के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. साहबलाल शुक्ला समेत कई लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए शिकायती पत्रों में बताया कि खुरहंड स्टेशन के दाहिनी तरफ आबाद बस्ती में 30 बरस पुरानी नाली पर दबंग ने दीवार बना ली।

पानी का निकास रुक जाने से बारिश का सारा पानी घरों में घुस गया है। लोगों ने तहसील दिवस और एसडीएम से शिकायत की। अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया। बीडीओ ने एसडीएम को रिपोर्ट भेजकर सार्वजनिक नाली में अवैध निर्माण की पुष्टि भी की, इसके बाद भी नाली से दीवार नहीं हटाई गई।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक दलजीत सिंह ने आयुक्त को पत्र भेजा था। आयुक्त ने डीएम को, डीएम ने सीडीओ को और सीडीओ ने बीडीओ को पत्र अग्रसारित कर दिया। बीडीओ ओपी शुक्ला ने मौका मुआयना कर एसडीएम को पिछले माह भेजी जांच रिपोर्ट में बताया था कि अवैध दीवार से जल निकासी बंद है।

इसके बाद भी दीवार नहीं हटाई गई। किसान नेता सहित बैंककर्मी रमन सिंह, कालेज प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, किसान राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवमोहन गुप्ता, देवराज दीक्षित आदि के घरों में बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें