फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक बोरी खाद के लिए घंटों इंतजार, कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। गेहूं की बुवाई करने के लिए किसान को एक-एक बोरी खाद लेने के लिए सहकारी समिति में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एक टेंपो में 20 से 25 बोरी खाद लदी किसानों ने देखी तो भड़क उठे। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है, इसलिए उन्हें एक-एक बोरी ही खाद बमुश्किल मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए सही समय पर डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारी केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसान तड़के सुबह से लाइन लगाने को मजबूर हैं। इससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। कई किसानों का कहना है कि खाद की कमी सही समय पर बुवाई करने में बाधक बन रही है, जिससे उनकी फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं गुरुवार को बांदा रोड स्थित केन नहर के पास 20 बोरी डीएपी खाद एक टेंपो में ले जाई जा रही थी। इस पर किसानों ने सवाल उठाए और कहा कि जब उन्हें एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन केंद्रों में इंतजार करना पड़ रहा है, तो खाद की 20-25 बोरियां टेंपो में लादकर कहां ले जाई जा रही हैं, यह किसी को पता नहीं है। किसान राममूरत, शंभू, रज्जन, नरेंद्र और अन्य का आरोप है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ लोग इस खाद को बाजार में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि असल जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानों ने प्रशासन से जांच कराए जाने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें