फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची बूथों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी सदस्य व 110 ग्राम पंचायत सदस्यों चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो देर शाम तक बूथों में पहुंच गई। यहां शनिवार (12 जून) को मतदान होगा। 66 मतदान केंद्रों के 93 मतदेय स्थलों में वोट डाले जाएंगे। सभी पदों पर कुल 255 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे है।
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत लुकतरा में प्रधान पद की प्रत्याशी कुसमा देवी, जसपुरा के बीडीसी वार्ड नंबर नौ (पिपरोदर) में प्रत्याशी फरीदा खातून, नरैनी के बीडीसी वार्ड नंबर -66 (पल्हरी) में प्रत्याशी शांती देवी, कमासिन के बीडीसी वार्ड नंबर 75 (शिवहद) में प्रत्याशी रेखा देवी की मृत्यु हो जाने पर यहां के चुनाव निरस्त कर दिए गए गए थे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के 110 वार्डों में सदस्यों के पद रिक्त है।
दोबारा शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद अब यहां शनिवार (12 जून) को मतदान कराया जाएगा। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि 101 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। 93 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि आठ पार्टी रिजर्व में रहेगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक होंगे। ब्लाक मुख्यालयों में बीडीओ ने पोलिंग पार्टियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी की भी आवभगत स्वीकार न करें। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराया जाए।
मतदान के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। बिना मास्क के कोई भी मतदान कार्मिक नहीं रहेगा। उधर, बड़ोखर ब्लाक के लुक्तरा में प्रधान के लिए 3,889, जसपुरा के बीडीसी वार्ड नौ (पिपरोदर) में 2,390, नरैनी के बीडीसी वार्ड 66 (पल्हरी) में 1,446, कमासिन के बीडीसी वार्ड 75 (शिवहद) में 1,390 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत लुकतरा में प्रधान पद पर तुलसीराम, राजाबाबू, राजेश सिंह, जसपुरा के बीडीसी वार्ड 9 (पिपरोदर) में आशमा, अंकिता, जमीला, मंजू देवी, रजनी साहू, शमा खातून, सुमन देवी, नरैनी के बीडीसी वार्ड 66 (पल्हरी) में जहरी, सालिनी, रामकुमारी, कमासिन के बीडीसी वार्ड 75 (शिवहद) में कमला व कौशिल्या चुनाव मैदान में है। इसके अलावा 110 ग्राम पंचायत वार्डों में 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सदस्य ग्राम पंचायत के लिए यहां पड़ेंगे वोट
ब्लाक नरैनी के प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया, बदौसासानी, नौगवा, मसनी, मूडी, महुराई, बिल्हरका, भावरपुर, जबरापुर, चंद्रपुरा, गाजीपुर, माखनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जबरापुर, करतल, गहबरा, भाउवापुरवा, स्वर्गीय कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कालेज बदौसा, जसपुरा ब्लाक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ोला, झंझरी पुरवा, गजपुरवा, प्राथमिक विद्यालय सोनामऊ, गड़रिया, झंझरी, भाथ, गौरीकला, ब्लाक महुआ प्राथमिक बछेही, बरसड़ा खुर्द, हस्तम, जूनियर हाईस्कूल शेरपुर, हस्तम, जरर, इंटर कालेज गिरवां, तिंदवारी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बंहिगा, कन्या विद्यालय अतरट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बच्चा छेरा, कमासिन ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर, हरिजन बस्ती, पन्नाह, कुरेहा, सिकरिहा पुरवा, जूनियर हाईस्कूल नरायनपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमासिन, विनोवा इंटर कालेज कमासिन और बबेरू ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय पिस्टा, पारा बिहारी, कुरारी, अनीसा, पड़री, सांड़ा, मुरवल, जूनियर हाईस्कूल जलालपुर, रगौली, पल्हरी, जयभारत उच्चतर माध्यमिक मुरवल।
प्रधान और बीडीसी के यहां पड़ेंगे वोट
बड़ोखर खुर्द ब्लाक के लुकतरा ग्राम पंचायत में प्रधान के लिए कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लुकतरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लुकतरा में वोट पड़ेंगे। जसपुरा ब्लाक के वार्ड 9 (पिपरोदर) बीडीसी के लिए प्राथमिक पाठशाला पिपरोदर, जूनियर हाईस्कूल पिपरोदर। कमासिन ब्लाक के डीडीसी वार्ड 75 (शिवहद) में प्राइमरी पाठशाला शिवहद, लोहरा, नरैनी के बीडीसी वार्ड 66 (पल्हरी) में प्राइमरी पाठशाला पल्हरी, पिपरहरी, जूनियर हाईस्कूल पिपरहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें