फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान लक्ष्य में दें जिम्मेदार नागरिक का सुबूत

Wed, 27 Mar 2019 11:41 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पुरस्कृत बच्चों के साथ डीएम, डीआईओएस और इंस्टीट्यूट चेयरमैन आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य कई मायने में महत्वपूर्ण है। किसी भी देश की शक्ति को मापने का आधार वहां का वोटिंग प्रतिशत माना जाता है। जहां वोटिंग ज्यादा होती है वहां के नागरिक जागरूक और जिम्मेदार समझे जाते हैं। बांदा के हर बाशिंदे को इस चुनाव में अपने को जिम्मेदार नागरिक होने का सुबूत देते हुए मतदान लक्ष्य 90 फीसदी से ऊपर पहुंचाना है। यह नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हीरा लाल ने कही। 

विज्ञापन


बुधवार को केसीएनआईटी गु्रप आफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। डीएम ने उपरोक्त बातें इसी अवसर पर कहीं। 
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्रा अपनी मर्जी के मुताबिक कोई एक बूथ का चयन करके वहां 90 फीसदी से अधिक मतदान की जिम्मेदारी लें। इससे उनके अंदर लीडरशिप विकसित होगी। डीएम ने घोषणा की कि ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। केसीएनआईटी गु्रप संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने कहा कि इंस्टीट्यूटी के सभी पूर्व छात्र-छात्राएं उन मतदाताओं को मतदान दिवस पर यहां वोट देने के लिए आमंत्रित करेंगे जो उनके संपर्क में हैं और किसी कार्य से बाहर हैं। इंस्टीट्यूट के छात्र राहुल शुक्ला ने काव्य पाठ किया। मतदान से संबंधित लघु नाटिका का मंचन हुआ। 

इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम ने मतदाता जागरूकता अभियान की रूपरेखा बताई। छात्र-छात्राओं से कहा कि खुद भी मतदान करें और अपने परिवार और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। 90 प्लस का लक्ष्य पूरा करने में भागीदार बनें। संचालन सत्यम रैकवार व अंजलि कचेर ने किया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान सहित केसीएनआईटी के निदेशक, विभागाध्यक्ष, स्टाफ और छात्राएं शरीक रहे। किड्जी स्कूल में भी बच्चों के साथ डीएम ने उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें