फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आज सुबह आठ से शाम चार बजे तक पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दोपहर 12 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां यहां से रवाना हो गईं। डीएम दीपा रंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम ने बताया कि शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। जिले में 10 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन्हें पांच जोन व दस सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक माइक्रो प्रेक्षक रहेगा। 20 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एक मतदेय स्थल परिसर में व दूसरा जोनल मजिस्ट्रेट के साथ रहकर बाहर नजर रखेगा। मतदेय स्थल में पीठासीन अधिकारी सहित चार कर्मचारी रहेंगे। एएसपी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
जनपद के मतदेय स्थल
क्षेत्र पंचायत कार्यालय जसपुरा, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, कमासिन, बिसंडा, महुआ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा।
मास्क लगाएंगे मतदान कार्मिक
पोलिंग पार्टियों को कोरोना किट का वितरण किया गया है। इसमें मास्क, सैनीटाइजर, दस्ताना, जरूरी दवाएं आदि शामिल हैं। डीएम ने कहा कि कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं। मतदान कर्मी कोरोना के प्रति सजग रहें। मतदान कराते समय मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। किसी का दिया खाना, नास्ता आदि न लें।
ये हैं उम्मीदवार
बाबूलाल तिवारी भाजपा, सुरेंद्र प्रताप सपा, अशोक राठौर, इमरान अहमद, उपेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद व्यास, प्रेम चंद्र यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश त्रिपाठी, डॉ. हरिओम बादल निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें