बांदा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त आरपी सिंह ने अफसरों और कर्मचारियों ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की शपथ ली।
महिला महाविद्यालय में ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ कार्यक्रम हुआ। डीएम दीपा रंजन ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। नए मतदाता सुमित पटवा, नजिया खातून, मंतिशा बानो, अताली आदि को पहचानपत्र दिया।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बेहतर काम करने वाले बीएलओ ममता देवी, सुमन सिंह, बृजदीप प्रताप, हरीओम त्रिपाठी आदि को प्रशस्तिपत्र दिया। विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए। स्पर्श राजकीय इंटर कॉलेज महोखर के छात्र मुकुल कुमार एवं दिव्यांगजन आईकॉन जितेंद्र कुमार मतदान गीत प्रस्तुत किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द ने विजयी भव एवं लद्यु नाटिका प्रस्तुत की। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, एसडीएम सुरभि शर्मा समेत अन्य रहे।
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को महोखर चौराहे से सर्किट हाउस तक अफसरों की चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ हुई। डीएम दीपा रंजन, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एएसपी लक्ष्मी निवास समेत अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को डीएम ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि 26 जनवरी में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
फोटो 25 बीएनडीपी 20- मतदाता दिवस पर बीएलओ को प्रमाण पत्र देतीं डीएम। संवाद- फोटो : BANDA