पैलानी। तहसील के अमलोर गांव में तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया की बीमारी से मौत के बाद ग्राम पंचायत अध्यक्ष का मतदान छह अगस्त को होगा।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसडीएम शशिभूषण मिश्र व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बैठक की। ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। बाद में एसडीएम व सीओ सदर ने गांव में भ्रमण किया। मालुम हो कि अमलोर गांव की आबादी लगभग 5500 है। इस गांव में प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ, जूनियर हाईस्कूल में दो बूथ बने हैं। इनका भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उप चुनाव के केवल ग्राम पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में गोरे सिंह, चुन्नू सिंह, जयकरण सिंह, जगदीप, शिव प्रकाश सिंह, रामनरेश निषाद, राम रूप, सोनू निषाद, राजेश निषाद, संतोष कुमार श्रीवास्तव मैदान में हैं। इस दौरान थाना अध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार, चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा और पुलिस फोर्स मौजूद रहा। (संवाद)