राजकीय पालीटेक्निक का एनएसएस शिविर मवई बुजुर्ग गांव में शुरू हुआ। ग्रामीण खादी उद्योग परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधान इंद्रपाल व प्रधानाचार्य बीके शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वाइन-फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी लवकुश सिंह ने स्वच्छता के फायदे बताए।