फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों ने कुएं से निकाला अजगर

Sun, 17 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कुएं से निकाला गया अजगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। सूखे कुएं में गिरे अजगर को भारी मशक्कत के बाद दूसरे दिन वन विभाग के कर्मचारियों ने बाहर निकाला। उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।  ओरन रोड स्थित सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय के नजदीक सूखे कुएं में शनिवार को सुबह एक अजगर गिर गया था। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने वन विभाग की टीम भेजी। वन क्षेत्राधिकारी जकी अहमद समेत वन कर्मी इसे बाहर निकालने में असफल रहे। रविवार को सुबह फिर वन कर्मी निकालने में जुट गए। एक्सपर्ट टीम के शिवप्यारे राजपूत, छुट्टन व पिंटू ने कुएं में उतरकर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सीढ़ी व रस्सी के सहारे बाहर निकाला। इस दौरान तमाशाइयों की भीड़ रही। वन कर्मी रामशरण मिश्रा, रमेश व रामदयाल ने बताया कि 12 फिट लंबा अजगर छोटे जानवरों को आसानी से निगल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें