फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

Thu, 12 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जेएन डिग्री कालेज में विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण करते प्रवक्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस के रूप में मनाई। अन्य संगठनों ने भी जगह-जगह गोष्ठियां कर विवेकानंद और उनके व्यक्तित्व को याद किया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह पंडित जेएन महाविद्यालय परिसर स्थित पार्क में आदमकद विवेकानंद की मूर्ति में प्रवक्ताओं ने फूलमाला पहनाई। गोष्ठी में युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में विवेकानंद की 154वीं वर्षगांठ को युवा दिवस के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य वनमाला सिंह चौहान व प्रबंधक प्रशांत सिंह चौहान ने स्वामी के व्यक्तित्व की जानकारी दी।

विभाग संयोजक लखन सिंह राजपूत व जिला संगठन मंत्री हेमंत यादव ने भी संबोधित किया। लोकदत्त प्रजापति, अंब्रेश यादव, सूरज सिंह दिनकर (सहमंत्री), आशुतोष धुरिया, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान खेलकूद भी हुए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज, गंछा रोड में प्राचार्य अजय पांडेय ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्र-छात्राओं को स्वामी के बताए मार्ग सामाजिक समानता पर चलने का संकल्प दिलाया। प्रवक्ता कहकशां खातून व अभिषेक राणा ने भी संबोधित किया।

स्वामी विवेकानंद विद्यालय, चहितारा में जयंती पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। माखर चोरी मंचन ने मनमोह लिया।

अमन, रितेश, रोहित, करन, नीरज, हिमांश, जीतू, दीपक, लवकुश, शिवम, दिनेश, राहुल, अभिषेक, सुनील, आदित्य, दीपू आदि ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रबंधक माधव प्रसाद श्रीवास ने आभार जताया। देशराज सिंह, सोना प्रसाद राजपूत, डा.रमाशंकर राजपूत, शिवम गुप्ता,  प्रीति राजपूत, गोलू भइया, अखिलेश कुमार शुक्ला, जगरूप कुशवाहा, मोतीलाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें