फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर दोहराई गईं विवेकानंद की पक्तियां

Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युग पुरुष स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर उन्हीं की लिखी पंक्तियां ‘न्याय पथ से भ्रष्ट न हो, रुको नहीं जब तक मंजिल प्राप्त न हो’ के साथ याद किया गया। स्वयंसेवी संस्था समाधान ने जेएन डिग्री कालेज परिसर स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। युवा छात्र संघर्ष समिति, नेहरू युवा केंद्र और संत तुलसी पब्लिक स्कूल में भी जयंती पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को समाधान की गोष्ठी में डा. जितेंद्र कुमार वाजपेयी और डा. मनोज अस्थाना ने स्वामी जी की लिखी रचनाएं सुनाईं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. विजय यादव और उप प्रबंधक अनुराग गोयल ने युवाओं को विवेकानंद के विचार अपनाने की सीख दी। कुंवर आदित्य सिंह ने नशे से बचने को कहा। डा. जितेंद्र कुमार और सचिव सत्येंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताया। डा. आदेश गुप्ता, डा. संदीप सिंह, राजेश त्रिवेदी, फारूक सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

उधर, छात्र युवा संघर्ष समिति ने भी जेएन कालेज परिसर में विवेकानंद की प्रतिमा पर माला पहनाई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला, संजय निगम, विजय निगम, शत्रुघ्न सिन्हा, सत्यम सिन्हा, अभी कुशवाहा, लव सिन्हा, पुलकित शुक्ला, शिवम तिवारी, अमित द्विवेदी, अनिल सिंह गौतम, सनत कुमार दीपू, भूपेंद्र निषाद, राहुल सिंह, अनुज शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र ने जन चेतना शिक्षण संस्थान में युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विवेकानंद के चित्र पर फूल चढ़ाए। कार्यक्रम प्रभारी शानू प्रजापति ने संचालन किया। आशीष कुमार साहू, विनय कुमार यादव, अर्पित, ज्ञान, सुरेश और संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


संत तुलसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने सरस्वती और प्रबंधक संत कुमार ने विवेकानंद के चित्रों पर दीप जलाकर फूल चढ़ाए। बाबूलाल गुप्त सहित स्कूल स्टाफ शामिल रहा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बांदा शाखा ने जेएन डिग्री कालेज स्थित विवेकानंद की आदमकद मूर्ति की सफाई की और फूल चढ़ाए।

प्रदेश सचिव डा. भानु प्रताप भटनागर, अध्यक्ष विजय निगम, महासचिव रजनीश मोहन श्रीवास्तव, संजय निगम अकेला, उपाध्यक्ष नरेंद्र सक्सेना, संजीव निगम नीलू, अमितेंद्र मोहन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि स्वामी जी ने जो संदेश दिया वह आज भी स्फूर्तिदायक और मार्गदर्शक है। मनोज निगम लाला, आलोक नन्ना, सुधीर श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, नागेश खरे, सतीश निगम दद्दा, अरुण निगम, श्यामजी निगम, अश्वनी सिन्हा, पुनीत शास्त्री, जयकरण श्रीवास्तव इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें