फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनुशासनहीनता में विवेकानंद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विवेकानंद इंटर कॉलेज नरैनी के प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी वरिष्ठ अध्यापक को सौंपी गई है। जांच के लिए कमेटी गठित की है। एक सप्ताह में आरोप पत्र तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

नरैनी कस्बा में संचालित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामायणदास द्विवेदी ने प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में लिप्तता, शैक्षणिक कार्य में लापरवाही आदि के आरोप पर प्रधानाचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। इसके लिए उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई है और स्पष्टीकरण मांगा गया है, पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे निलंबन की कार्रवाई की गई।
निर्देश दिए हैं कि विद्यालय के अभिलेख, सामग्री जो भी चार्ज में हो, उसे कार्यवाहक प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार को सुपुर्द करें। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कहा है कि निलंबित प्रधानाचार्य बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और नही कॉलेज में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कमेठी से सप्ताह भर में प्रधानाचार्य के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें