फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगड़ने वालों पर सख्ती से पेश आएं

Sat, 01 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र, दुर्गा पूजा और मोहर्रम एक साथ मनाए जाने पर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए चौकसी के खास निर्देशों पर चित्रकूटधाम मंडल में भी पुलिस और प्रशासन चौकसी बरत रहा है। शनिवार को परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने खुद बांदा जनपद के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि शासन के निर्देशों पर कड़ाई से अमल किया जाए। कोई भी नहीं परंपरा या बिना अनुमति के आयोजन न होने दिए जाएं।
विज्ञापन


अफवाहें फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती से पेश आने को कहा। मंदिरों और देवी पंडालों के आसपास तथा महिलाओं के गुजरने वाले रास्तों पर पूरे समय पुलिस का गश्त और पहरा के निर्देश दिए। अतर्रा में पिछले वर्ष मूर्ति विसर्जन में हुए बवाल के मद्देनजर वहां खास चौकसी बरतने को कहा। बैठक में  पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय, एडीएम गंगाराम गुप्त, एएसपी मायाराम वर्मा समेत सीओ, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें