फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तैराकी में विमल और अनिल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। निवाइच गांव स्थित कालेश्वर तालाब में शनिवार को जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रणछोड़दास इंटर कालेज खप्टिहाकलां के छात्र विमल व अनिल चैंपियन रहे। कृष्ण कुमार और मिथुन ने भी प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेजबान परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला, राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बजरंग इंटर कॉलेज, खानखाह इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र आशाराम तीसरे स्थान पर रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र संजय द्वितीय, अतुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विजेताओं को प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, प्रवक्ता ज्ञानचंद्र, मंडलीय क्रीड़ा सचिव रमेशचंद्र, जनपद क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। परमहंस रणछोड़दास इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिभजन गुप्त ने तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ज्ञानचंद ने बताया कि 23 अगस्त को चित्रकूट में मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी, प्रधान लिपिक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, शारीरिक शिक्षक शाहिदवली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें