सबादा गांव के पास खदान के लिए बनाई जा रही रास्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। पैलानी क्षेत्र के सबादा गांव में बालू ठेकेदारों पर अवैध खनन और किसानों की जमीन पर सड़क बनाने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को सबादा की ग्राम प्रधान रूबीना खातून समेत सौ से अधिक ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से एसडीएम पैलानी रामकुमार को ज्ञापन दिया।
इसमें कहा कि किसानों के खेतों से जबरन जेसीबी निकाली जा रही है। बताया कि जहां बालू का ठेका हुआ है वह स्थल यमुना नदी में दरियापुर है, जबकि बालू ठेकेदार किसानों की भूमि पर नजर गड़ाए है।
असलहाधारी लोग किसानों को डरा-धमका रहे हैं। एसडीएम ने प्रधान और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।