बांदा। अवैध कब्जे को लेकर पल्हरी गांव के ग्रामीणों
ने शनिवार को डीएम आवास में घेराव किया। लगभग आधा घंटे बाद आए सिटी
मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को समझाया और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा
दिलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टी व चुनाव का मौका पाकर लेखपाल
की साठगांठ से दबंग तालाब किनारे गांव की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करा
रहे हैं।
उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं
हुई। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर लेखपाल व दबंग के
विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में राम प्रकाश,
हीरालाल वर्मा, घनश्याम, हरछठिया, राम आसरे, रामराज, राम प्रसाद, नत्थू,
धनराज, किशोरी, देविया, राधे, बाबू, राम किशोर आदि ने शामिल थे।
उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने दोपहर को कानूनगो व लेखपाल को गांव भेजकर जमीन की नापजोख कराई। दबंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।