फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदमाशों के विचरण से ग्रामीणों में खौफ

Tue, 28 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। घर जाते समय एक युवक को लामा-खुटला जंगल के पास छह असलहाधारी बदमाश मिल गए। बदमाशों ने उससे खाना मांगा। युवक के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जंगल के आसपास बदमाशों के दिखने पर ग्रामीणों ने फतेहगंज पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर बदमाशो की खोजबीन की है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बल्देव पुरवा गांव निवासी वीरू (20) महुई गांव से रात आठ बजे अपने गांव जा रहा था। तभी लामा-खुटला जंगल के पास छह असलहाधारी बदमाश मिल गए। युवक से कहा कि उन्हें खाना खाना है।
अपने घर से खाना लेकर आओ। युवक ने कहा उसकी मां बीमार है वह खाना नहीं ला सकता। इस पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। युवक ने गांंव जाकर यह बात गांव वालों को बताई। पुलिस ने लामा खुटला जंगल के आस पास पहुंचकर बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन कोई नहीं मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें