फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नींद से जागे अफसर, सफाई कराने में जुटे

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। तमाम दावों के बाद भी शहर में कई स्थानों पर गंदगी के भंडार लगे हुए हैं। अमर उजाला ने कुछ स्थानों की पड़ताल की तो यही हकीकत सामने आईं। इसेक बाद सफाई अभियान चला और पूरी फौज सफाई व्यवस्था में लगा दी गई। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो कर्मचारी सफाई करते नजर आए।
विज्ञापन

पद्यमाकर चौराहे पर कुछ दिनों तक पहले गंदगी के ढ़ेर लगा रहता था। आने वाले भी मुंह दबाकर गुजरते थे। अखबार से जब यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अमला हरकत में आ गया। आनन-फानन में सफाई कर्मियों को भेजकर वहां का सारा कूड़ा उठवा दिया गया। इसी तरह रामलीला मैदान के पास भी पहले हर वक्त कूड़े का अंबार लगा रहता था।
राहगीरों को तो यहां से निकलना तक दुश्वार हो गया था। जिसकी वजह थी बदबू। तेज बदबू के कारण लोग यहां से मुंह दबाकर निकलते थे। मुद्दा उठा तो सोमवार को यहां पर सफाई कर्मचारी मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन


शहर में लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नियमित क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। अगर किसी भी वार्ड में गंदगी मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीपी यादव-ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें