अतर्रा (बांदा)। तहसील क्षेत्र के पल्हरी गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव में ग्राम प्रधान के विरुद्ध नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए आए धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार गांव में सफाई करवाने की बात कही गई, लेकिन आज तक कहीं सफाई नहीं करवाई गई। बारिश से गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ हो गया है। बाइक फिसलने से कई लोग चुटहिल भी हो चुके हैं। रास्ते में ही कूड़े का ढेर डाल दिया जाता है।
ग्राम पंचायत सचिव से भी सफाई करवाने की मांग का पत्र दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र डीएम को भेजकर गांव में सफाई करवाने, विकास कार्यों के लिए आए धन की जांच करवाने की मांग की है। प्रदर्शन में फूल कुमारी, फूला, ज्ञानवती, राकेश कुमार, गीता, भूरा, राजबहादुर, बाबूलाल, नत्थू, राजा बेटी, संतोष, कल्लू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।