बांदा। कमासिन थानाक्षेत्र के कुमेढ़ा ग्राम पंचायत के मजरा दिनेश का पुरवा में रविवार सुबह साढ़े पांच बजे छोटेलाल यादव (50) का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
घटनास्थल गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
परिवार में पत्नी बबली, दो बेटे राजू व कुलदीप, दो बेटियां आरती व कोमल हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष ओझा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सही स्थिति पता चलेगी।