फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए मुरवल गांव के लोगों ने लगाया जाम

Fri, 26 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
 फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से गुस्साएं मुरवल गांव के लोगों का सब्र गुरुवार को टूट गया। उन्होंने बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


मुरवल गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप है। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा छोटे उद्योग चला रहे लोग बिजली के न रहने से परेशान हैं। नया ट्रांसफार्मर लगवाने और अवर अभियंता का तबादला करने की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह यादव मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने एसडीओ (विद्युत) से बात की और शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिया। अवर अभियंता के तबादले के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखने को कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें