फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का प्रदर्शन, मांगा चार फीसदी आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। बताया कि 1995 में दिव्यांगों को 4 फीसदी आरक्षण देने का शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में दिव्यांग अधिनियम-2016 को आज तक लागू नहीं किया गया है। सरकारी कार्यालयों में दिव्यांग एक्ट के बोर्ड भी नहीं लगे। सर्वे कराकर दिव्यांगों को प्राथमिकता के साथ पीएम आवास सुविधा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी श्याम बाबू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे, संतोष कुमार, हेमंत गुप्ता, श्रीराम प्रजापति, जगदीश प्रसाद, राजाराम, रमेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
रामलीला मैदान से अवैध कब्जे हटाए जाएं
बांदा। रामलीला प्रागीतालाब समिति ने रामलीला मैदान की जमीन का बैनामा कराने व अवैध कब्जों सहित संस्कृत स्कूल को हटाने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व विहिप अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि रामलीला मैदान की नजूल भूमि का 1984 में 30-30 वर्षों की अवधि के लिए 90 साल का पट्टा किया गया था, जिसका बैनामा आज तक समिति के नाम नहीं किया गया। जमीन के बड़े हिस्से में दबंगों ने कब्जा कर लिया है। रामलीला मंच के ऊपरी हिस्से में संस्कृत स्कूल खुला है, जिसमें एक भी बच्चा अध्ययनरत नहीं है, लेकिन प्रधानाचार्य भवन में जबरन कब्जा जमाए हुए हैं। कहा कि सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, बिंदु कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें