खप्टिहा कलां। नरजिता गांव की आशा कार्यकर्ता मंजूलता ने एसडीएम पैलानी को अर्जी देकर जसपुरा सीएचसी अधीक्षक पर वसूली का आरोप लगाया है। कहा कि उसका चयन आशा संगिनी पद पर हुआ है।
आरोप लगाया कि कार्यभार ग्रहण करने जाने पर उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई। उसे कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। एसडीएम रामकुमार ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित डाक्टर से जवाब मांगा गया है। (संवाद)