बांदा। संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक में युवक का शव मिला। मृतक पेशे से मजदूर था। परिजन ट्रेन से कटने की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। फौरीतौर पर धोखे से ट्रेन की चपेट में आना बता रहे हैं। हालांकि, युवक बिना बताए रात को घर से निकल गया था।
गिरवां क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द गांव निवासी राशिद खां (28) का बुधवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर रेलवे लाइन पर शव मिला। जीआरपी के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चचेरे भाई निसार खां ने बताया कि राशिद मंगलवार की रात खाना खाकर घर से निकल गया था। सुबह मौत की सूचना मिली। आत्महत्या या हादसा के बारे में परिजन स्पष्ट नहीं कर सके। भाई का कहना है कि घर में कोई दिक्कत नहीं थी। आत्महत्या का कोई जरिया नहीं है। मृतक मजदूरी करके परिवार पालता था। वह अपने पीछे पत्नी राबिया और दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। (संवाद)