बांदा। जनपद के बाशिंदे और आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह मणिपुर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के आईजी नियुक्त हुए हैं। सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। बांदा के पिपरहरी गांव निवासी राजाबाबू मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। कुछ ही दिन पहले उन्हें बीएसएफ दिल्ली का आईजी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
इसके पूर्व वह एमपी में अपर पुलिस महानिदेशक थे। सिंह आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) में भी प्रतिनियुक्ति पर आईजी रह चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण और श्रीमद्भागवत गीता प्रचार प्रसार पर भी उनकी विशेष दिलचस्पी है।