फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों के खौफ से गांव छोड़ा

Wed, 11 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गुंडों से आजिज युवक गांव छोड़कर पलायन कर गया है। बूढ़ी मां घर में भगवान भरोसे है। पेशे से मीडिया छायाकार उक्त युवक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी रिकार्डिंग दबंगों को सुना दी। इसके बाद तो दबंगों ने गुंडई की सीमा पार कर दी। उन्होंने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मनोज सिंह मीडिया फोटोग्राफर है। घर के पास कुछ दबंग रोजाना शराब पीकर हंगामा मचाते हैं। आपत्ति जताने पर मंगलवार की रात वे तमंचे से लैस होकर उनके घर में घुस आए। मनोज ने घर में छिपकर जान बचाई। बाद में दबंग धमकाते रहे कि पुलिस से शिकायत करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मनोज ने बताया कई दिनों पहले उसने फोन पर दबंगों की करतूत देहात कोतवाली के उप निरीक्षक सदाशिव से की थी। मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने उसका कॉल रिकार्ड करके दबंगों को सुनवा दी। इससे दबंग और भड़क उठे हैं।

खौफजदा मनोज बुधवार को गांव से पलायन कर गए। घर में वृद्ध मां अकेली है। मनोज ने आरोप लगाया कि गुंडों को सपा के कुछ नेताओं की पनाह मिली हुई है। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि वह छुट्टी पर गए थे। आज ही गुरेह गांव पहुंचकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें