फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने शादी के दो दिन पहले लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मटाैंध (बांदा)। एमपी के युवक का शव सीमावर्ती गांव के एक खेत में फंदे से लटकता मिला। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। युवक की 7 मई को शादी होनी थी। बुधवार को मंडप की रस्म थी लेकिन उसकी मौत की खबर आई। घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनवारा गांव निवासी हेमराज (24) पुत्र विशाली का शव मंगलवार की सुबह बांदा जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में खेत में बबूल के पेड़ पर लटकता मिला। दोनों गांवों की सीमाएं मिलती हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर पिता व अन्य परिजन भी घटनास्थल आ गए। पिता विशाली ने बताया कि हेमराज की 7 मई को शादी होनी थी। 4 मई को किसी बात में नाराज होकर वह घर से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। खेती किसानी में हाथ बंटाता था। मृतक के चाचा नत्थूपाल ने बताया कि मृतक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी मायके जाने के बाद दोबारा ससुराल नहीं आई। थानाध्यक्ष रामजी सिंह ने बताया परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि आत्महत्या की वजह पसंदीदा शादी न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें