फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सीमाएं सील, ग्रामीणों को घरों में रहने की हिदायत

विज्ञापन
माचा गांव में डीआईजी, डीएम और अन्य अफसर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदाघाट। थाना क्षेत्र के माचा गांव का सोमवार को नजारा बदल गया। गांव सहित एक किलोमीटर दायरे में चारों ओर बैरीकेडिंग लगाकर सीमाएं सील कर आवाजाही रोक दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम, एसपी से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों का यहां जमघट रहा। प्रशासन ने गांव को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए गांव के मजरा रजवा डेरा निवासी 16 वर्षीय किशोर पांच साथियों के साथ 17 अप्रैल को मुंबई से सीधे घर आ गया था। ये सभी वहां मजदूरी करते थे। लॉकडाउन की वजह से विभिन्न साधनों से बमुश्किल घर पहुंचे थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सारजन सिंह ने 18 अप्रैल को किशोर और उसके सभी साथियों को एंबुलेंस से जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा था। उनका सैंपल लेने के बाद उन्हें गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया।
दो दिन बाद आई रिपोर्ट में किशोर पॉजिटिव और उसके पांच साथी निगेटिव मिले। रिपोर्ट आते ही माचा गांव प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगाहों में आ गया। दोपहर को गांव की नाकाबंदी शुरू हो गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। आवाजाही पूरी तरह रोक दी। गांव के करीब 350 घरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर को डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डॉ. एसएस मीणा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एएसपी एलबीके पाल, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ सदर राघवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम और बीडीओ पीयूष मोहन श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जायजा लिया। प्रधान प्रतिनिधि सारजन सिंह व पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह (बेंदा) भी मौजूद रहे। पुलिस ने ग्रामीणों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश
तिंदवारी। डीएम अमित सिंह बंसल ने एक किलोमीटर दायरे को हॉटस्पाट घोषित कर पुलिस को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार, बीडीओ और सचिव को 24 घंटे गांव की निगरानी करने को कहा। एडीएम से किशोर के संपर्क में आने वालों का ब्योरा जुटकर उनकी रिपोर्ट मांगी है।
ग्रामीणों को मॉस्क और सैनिटाइजर देने को भी कहा। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। सर्दी-खांसी और बुखार आदि लक्षण प्रतीत होने पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें