फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों को रास नहीं आया आरक्षण

विज्ञापन
village,ADM,DM,DPRO,scst - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ग्राम पंचायतों सहित डीडीसी वार्डों का संशोधित प्रस्तावित आरक्षण दावेदारों को रास नहीं आ रहा है। आपत्तियों का सिलसिला जारी है। दो दिनों में एडीएम, डीपीआरओ कार्यालय सहित विकास खंडों में आधा सैकड़ा से अधिक आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

अधिकारियों पर 2015 की स्थिति व आबादी को दरकिनार कर आरक्षण किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। कमासिन ब्लाक के ग्राम पंचायत सतन्यांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को दी आपत्ति में बताया कि 1995 से 2005 तक ग्राम पंचायत ओबीसी, 2010 में एससी व 2015 में ओबीसी रही। 2021 में पुन: ग्राम पंचायत को एससी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 2015 की स्थिति व आबादी के अनुपात में सीट सामान्य होना चाहिए। इस मौके पर राममिलन, सेवानंद, श्रवण कुमार, अजय राजपूत, राजकुमार आदि शामिल रहे।
नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत तुर्रा के रामप्रसाद ने आपत्ति दर्ज कराई कि अब तक एक भी बार ग्राम पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुई है। लिहाजा आबादी के लिहाज से ओबीसी होना चाहिए। जसपुरा ब्लाक ग्राम पंचायत चंदवारा के बलराम, रामजी प्रजापति, वीरेंद्र, रामचंद्र, रामरूप, रामप्रसाद आदि ने भी ग्राम पंचायत में प्रधान सीट अनारक्षित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ओबीसी करने की मांग की।
विज्ञापन

------------
ज्यादा जल दोहन से स्थिति होगी भयावह
बदौसा। भू-गर्भ जल विभाग के तत्वावधान में भारतीय नव निर्माण संस्थान द्वारा यहां के ग्रामीणों को पानी की समस्या के चलते वर्षा जल संचयन को जागरूक किया गया। जल संग्रहण के उपाय बताए। संयोजक रामसागर ने चिंता व्यक्त की कि जिस तरह जल दोहन हो रहा है, भविष्य में स्थितियां भयावह बन सकती हैं। संचालन जयकरण ने किया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले जलस्रोतों की सफाई कर लें। अध्यक्षता अरविंद कुशवाहा ने की। कलावती, सुनीता, सुमित्रा, शकुंतला, रामनरेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
श्रीमद्भागवत कथा का समापन
बदौसा। गैंग हट के पास सेठ मूलचंद्र गुप्ता के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। चित्रकूट से आए पंडित पवन दास महाराज ने कथा सुनाई। मूलचंद्र गुप्ता व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने पूर्णाहुति हवन-पूजन किया। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
-------------
फोटो परिचय-22-नदी किनारे सब्जी रौंदती पोकलैंड।
मशीनों के गुजरने से बर्बाद हो रही सब्जी
नरैनी। क्षेत्र के महुआ कछार (जमवारा) के दादू, रामरतन, बच्चू, खिलावन, पप्पू, शंभू, अच्छेलाल आदि सब्जी किसानों ने सोमवार को तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें खेत से गुजर रहे पोकलैंड व जेसीबी के संचालन में रोक की मांग की है। सब्जी किसानों ने बताया कि उन्होंने केन नदी में खीरा, ककड़ी, कद्दू, लौकी, करेला, टमाटर आदि की फसल तैयार की थी। लहुरेहटा गांव के बालू ठेकेदार मशीनों से फसल रौंद रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें