बांदा। तहसील क्षेत्र में एक एजेंसी में सिलिंडर लेने गए युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एजेंसी कर्मी उपभोक्ता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है। अब तक किसी के भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। (संवाद)