बांदा। बाइक से किसी काम से बांदा जा रहे युवक को सामने से आए वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबर से घर में सूचना दी। तब परिजन को जानकारी हो सकी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के गांव गुगौली निवासी अकरम ने बताया कि उनका पुत्र फकरुद्दीन (32) बृहस्पतिवार की रात अपनी बाइक से बांदा किसी काम से जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर बाईपास के पास सामने से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वाहन पुत्र को रौंदकर निकल गया। वह पांच भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। फकरुद्दीन ड्राइवरी करता था। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।