फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गोकशी के लिए जा रहे मवेशियों से भरे वाहन को पकड़ा। वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सुबह बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास एक वाहन में जानवरों को अवैध रूप से फतेहपुर ले जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डीसीएम वाहन में 19 भैंस व एक भैंसा मिला, जो एक दूसरे के ऊपर लदे थे। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वाहन चालक इमरान निवासी राधानगर जनपद फतेहपुर ने बताया कि वह नरैनी से जानवर खरीदकर फतेहपुर जा रहा था। वह बिक्री प्रपत्र नहीं दिखा पाया। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता गोवंश निवारण के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें