फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकाॅर्ड, सबसे गर्म रही रात

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। एक बार फिर गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की रात सबसे गर्म रही। दिन का तापमान भी पांच वर्षों में सबसे ज्यादा रहा है। 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान अमूमन अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पहुंचता है। इस बार पहले पखवारे में ही भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन में 40 किलोमीटर की गति से गर्म हवाएं चलीं तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जिले में सूरज की तल्खी अभी से ही लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रही है। पिछले सप्ताह भर से तापमान लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं मंगलवार की रात भी इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म रही। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को रात में जबर्दस्त गर्मी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक नौ अप्रैल पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा। 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान ज्यादातर 15 अप्रैल के बाद ही जाता है। इस वर्ष अभी से तापमान इतना ज्यादा है। अप्रैल के आखिरी तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। इतना अधिक पारा मई में ही पहुंचता रहा है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को सुबह दस बजे से ही जबर्दस्त तपन रही। दोपहर होते-होते लू के थपेड़े भी तेज हुए तो लोग घरों में कैद हो गए। सार्वजनिक स्थलों पर भी गिने-चुने लोग ही नजर आए। खासकर रोडवेज बस स्टैंड, बाबूलाल चौराहा, रेलवे स्टेशन और संकट मोचन मंदिर के पास शाम चार बजे के बाद ही लोग नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें