फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। ननिहाल में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां का इलाज शुरू है।
विज्ञापन

फतेहपुर के गांव गाजीपुर गढ़ी निवासी संगीता (50) ने बताया कि वह अपने बेटे अमित सिंह सेंगर (25) के साथ सोमवार सुबह तिंदवारी के गांव बिछवाही में अपने मायके में शिवसेवक सिंह के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर छापर गांव के पास पीछे से आए वाहन ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। अमित दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

पिता बबलू सिंह खेती-किसानी करते हैं। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें