फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी में पानी बढ़ने से सब्जियां डूबी

Tue, 05 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बारिश में केन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से डूबी तलहटी में बोई सब्जी-बारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से केन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने से तलहटी पर बोई गई लाखों रुपये की सब्जी बारी डूबकर नष्ट हो गई। इसका सीधा असर सब्जी की कीमतों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


गर्मी मेें पतली जलधारा बनकर रह गई केन नदी अब बारिश शुरू होते ही उफनाने लगी है। बांध क्षेत्रों और मध्य प्रदेश की घाटियों का पानी नदी में आने लगा है। पिछले तीन दिनों में नदी का जल स्तर लगभग एक मीटर ऊपर बढ़ गया है। इससे नदी के तट पर बालू में बोई गईं सब्जियां डूब गई। किसानों ने आनन-फानन सब्जी तोड़ ली, फिर भी बड़ी मात्रा में डूबकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें