फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में गिरकर सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंदिर के पास सब्जी विक्रेता का शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने शराब के नशे में गिरने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी ओम प्रकाश प्रजापति (37) शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में अपनी पत्नी के पारिवारिक भाई के घर में किराए से रहता था। रविवार की रात वह घर से निकल गया था। सोमवार को सुबह उसका शव जंगल दफ्तर वाली रोड में स्थित मंदिर के पास लगे नल के पास पड़ा मिला।
मोहल्लेवासियों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी उर्मिला व बच्चे उसे उठाकर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला ने बताया कि वह कई साल से अपने पारिवारिक भाई के मकान में किराए में रहती हैं। वह उसके पति सब्जी का ठेला लगाकर गुजर बसर करते थे। उसके एक पुत्र तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ओमप्रकाश शराब के नशे के आदी थे। वह घर से रविवार की रात को निकले थे। उन्होंने आशंका जताई है कि शराब के नशे में गिरने से उनकी मौत हुई है। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। नशे के चलते उसकी गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें