फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में पानी लगा रहे किसान को सर्प ने डसा, मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में पानी लगा रहे किसान को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के भमरौड़ा गांव निवासी रामकरन सिंह (60) रविवार की शाम चार बजे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। तभी पाइप उठाते समय सर्प ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। इससे रामकरन की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे।
वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई शिवकरन सिंह ने बताया कि वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी का निधन कई साल पहले हो चुका है। मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सर्प दंश से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें