बांदा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को बुंदेलखंड योद्धा संडे सुपर लीग का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में वीर आल्हा फाइटर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महाराजा खेत सिंह राइडर्स को छह विकेट से हराया। सर्वाधिक 41 रन बनाए और एक विकेट लेने पर अभिषेक सिंह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
महाराजा खेत सिंह राइडर्स टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विदित त्रिपाठी की 55 रनों की शानदार आतिशी पारी खेली। टीम ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। टीम के अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। वीर आल्हा फाइटर्स के गेंदबाज पोलार्ड ने 24 रन देकर दो विकेट तथा धोनी, अभिषेक व विनय ने एक-एक विकेट लिया।
100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर आल्हा फाइटर्स ने अभिषेक निषाद की 26 गंदे में 41 रन तथा विनय की 16 रनों की पारी की बदौलत 13.1 ओवर में जीत हासिल करली। राजा खेत सिंह राइडर्स के गेंदबाज अभय शुक्ला ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक निषाद बने। इसके पहले रेलवे व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने खेल का शुभारंभ कराया। अंपायरिंग दुर्गेश भदौरिया व दीपक श्रीवास्तव व स्कोरिंग बब्लू ने की। इस मौके पर कमेटी सदस्य अनिल मिश्रा, मोती सिंह प्रद्युम्न सिंह, जितेंद्र शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।