फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चंद्रायन की सफल लैंडिंग पर गूंजा वंदेमातरम का जयघोष

Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चंद्रायन-3 की चांद पर सफलता पूर्वक लैंडिंग होते ही शहर, कस्बों और गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह हर्षउल्लास के साथ भारत माता की जय और वंदेमातरम की गूंज रही। इसके पूर्व प्रमुख मंदिरों में दिन भर चंद्रायन की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए हवन पूजन और प्रार्थना का दौर चलता रहा। स्कूलों में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

बुधवार को चंद्रायन-3 की चांद पर लैडिंग को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। संकट मोचन, महेश्वरी देवी, काली देवी व बांबेश्वर मंदिर में दिनभर हवन पूजन के साथ लोग सफलता पूर्वक लैडिंग के लिए प्रार्थना व मन्नत मांगते रहे।
उधर, घरों और दुकानों में अर्से बाद लोगों को बड़ी तादाद में टीवी पर टकटकी लगाए देखा गया। निर्धारित समय पर शाम को लैडिंग होते ही भारत मां के जयकारे गूंजने लगे। लोग इसरों के वैज्ञानिकों को सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। युवाओं ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें