फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Fri, 12 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर कैलाशपुरी वाल्मीकि रैन बसेरा से जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण खत्म करने, पहले से भर्ती संविदा सफाई कर्मियों का विनियमितीकरण, आउट सोर्सिंग (ठेकेदारी) में काम करने वाले मजदूरों को अनुभव प्रमाण पत्र व ठेकेदार से नियुक्ती पत्र दिलाने व सिर पर मैला ढोने वाले परिवारों की सूची बनाकर भर्तियों में प्राथमिकता की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में बुंदेलखंड प्रभारी अनिल भारतीय, कालका प्रसाद वाल्मीकि, तिजोला प्रसाद, अशोक कुमार, संजय, किशन समुद्रे, प्रशांत समुद्रे, गोरेलाल भारतीय, प्रकाश भारतीय, केदारनाथ, छोटेलाल, संतोष कुमार, शिवकुमार, प्रेमनारायण, तोताराम गहरवार, चुनुबाद प्रसाद, दीपक, धीरज समेत तमाम सफाई कर्मी व वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें