वैलेंटाइन-डे पर गिफ्ट खरीदते दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन-डे यानी प्यार का पर्व बदले मौसम के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। यह सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं था। माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन आदि ने भी इसे आदर्श के रूप में अपनाया। गुलाब के फूलों और ताजमहल जैसे प्रतीकात्मक स्मृति चिन्हों का आदान प्रदान हुआ।
गुलाब के फूलों के भाव आसमान चढ़े रहे। उधर, गिफ्ट गैलरी भी खरीददारों से आबाद रही। सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, होटल आदि में जोड़े नजर नहीं आए। अलबत्ता कुछ परिवार ने यहां आकर आनंद लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी रखी।