फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स पर चादर और गुल पोशी

Wed, 10 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौलवी मुल्ला मुबारक हुसैन खां गौरी चिश्ती का 17वां सालाना उर्स बुधवार को इस्लामी कलेंडर की रबि उस्सानी माह की 30 तारीख को मनाया गया। सुबह कुरानख्वानी के बाद मजार का गुस्ल हुआ।
विज्ञापन


चादर और गुल पोशी हुई। मौलाना सिकंदर (मुंबई) ने फातेहा पढ़ी। हाजी डॉ.साबिर नियाजी, हाजी मोहम्मद नसीम, हाफिज हामिद रजा, हाफिज लतीफ, हाजी वाहिद अली निजामी, इलाही बक्श, हाजी बस्सन खां, हाजी मुर्तुजा, शहजादे, रशीद अहमद आदि शामिल रहे।

मेजबान जफर अहमद ने तबर्रुख बांटा। उधर, हजरत मिस्कीन शाह वारसी (नरैनी रोड, बांदा) का 97वां सालाना उर्स 11, 12 व 13 फरवरी को होगा। कुरानख्वानी, मजार का गुस्ल, संदल, चादरपोशी और महफिले समां आदि होंगी। यह जानकारी हसनुद्दीन फारूकी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें