फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Mon, 07 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भागवत कथा के पूर्व शोभा यात्रा में डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मंगल कलश यात्रा के नगर भ्रमण के बाद सोमवार को छोटी बाजार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। जैन धर्मशाला से सुबह पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल थीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने डांडिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया। बलखंडीनाका व महेश्वरी देवी मंदिर होते कलश यात्रा वापस जैन धर्मशाला आ गई। रथयात्रा में घोड़ा व बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे। कथावाचक पंडित शिवाकांत (वृंदावन) ने पहले दिन शिव महिमा का बखान किया।

यजमान मूलचंद्र गुप्ता व उनकी पत्नी चुन्नी गुप्ता ने बताया कि 13 नवंबर को कथा का समापन व 14 को जैन धर्मशाला में भंडारा होगा। हैं। कलश यात्रा में अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें